Rajgir Assembly Election 2025: भाजपा का गढ़ रहे राजगीर से क्या हो पाएगी JDU की हैट्रिक, जानें क्या है इस सीट का समीकरण?

Rajgir Assembly Constituency (राजगीर विधानसभा सीट): नालंदा जिले की राजगीर विधानसभा सीट बिहार की ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से अहम सीटों में से एक है। 1957 से अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित यह सीट राजनीति रूप से भी अहम है। यहां काफी समय तक भाजपा का दबदबा रहा है लेकिन अब बयार जदयू की है। इसीलिए NDA ने जदयू से यहां प्रत्याशी उतारा है। आइए समझते हैं राजगीर सीट का समीकरण।

Rajgir Assembly Constituency (राजगीर विधानसभा सीट): नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजगीर विधानसभा सीट बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। 1957 से यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। इसमें राजगीर नगर परिषद, पावापुरी नगर पंचायत और गिरियक प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।

rajgir assembly constituency.

क्या है राजगीर सीट का समीकरण

राजगीर का इतिहास

पांच पहाड़ियों से घिरा यह नगर लगभग 4000 साल पुराने इतिहास को समेटे हुए है। प्राचीन काल में 'राजगृह' के नाम से जाना जाने वाला राजगीर हर्यक, प्रद्योत, बृहद्रथ और मगध साम्राज्य जैसे शक्तिशाली राजवंशों की राजधानी रहा। हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों के लिए यह एक पवित्र तीर्थस्थल है। हर्यक वंश के राजा बिम्बिसार और उनके पुत्र अजातशत्रु ने यहीं से मगध साम्राज्य पर शासन किया। बाद में अजातशत्रु के पुत्र उदायिन ने राजधानी को पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना) स्थानांतरित किया। यहां कई पर्यटन स्थल हैं लेकिन फिलहाल यह राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ है।

End of Feed