Nautan Assembly Seat: नौतन सीट पर बीजेपी के नारायण प्रसाद का कब्जा, क्या है सियासी समीकरण?

नौतन विधानसभा सीट से 2020 के चुनाव में बीजेपी के नारायण प्रसाद ने जीत हासिल की थी। नारायण प्रसाद ने कांग्रेस के शेख मोहम्मद कामरान को हराया था। जानिए सीट का लेखाजोखा.....

Bihar Assembly Elections 2025 Nautan Constituency: नौतन विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण जिले के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक सामान्य श्रेणी की सीट है। यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई और अब तक 15 विधानसभा चुनावों की गवाह बन चुकी है। नौतन और बैरिया प्रखंड इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और यह क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यानी नौतन मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र है, जहां शहरी मतदाताओं की संख्या केवल 1.56 प्रतिशत है।

Nautan seat

नौतन विधानसभा सीट 2025

बीजेपी के नारायण प्रसाद का कब्जा

नौतन विधानसभा सीट से 2020 के चुनाव में बीजेपी के नारायण प्रसाद ने जीत हासिल की थी। नारायण प्रसाद ने कांग्रेस के शेख मोहम्मद कामरान को हराया था। इस सीट से बैद्यनाथ प्रसाद महतो 2000 और 2005 दोनों चुनाव तक जीते थे और फिर बाद में लोकसभा सांसद भी बने। कई बार चुनाव हार चुके नारायण प्रसाद 2015 में बीजेपी के टिकट पर लड़े और जीते। 2020 में वह दूसरी बार जी और नीतीश सरकार में 2021 में पर्यटन मंत्री भी बने। उन्होंने 2005 के दोनों चुनाव बसपा के टिकट पर लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे। इससे पहले 2010 में लोजपा से लड़कर दूसरे नंबर पर रहे थे।

End of Feed