Digha Assembly Election 2025: दीघा में महिला वोटर बनेगी किंगमेकर; होगी BJP की हैट्रिक या महागठबंधन बदलेगा समीकरण

Digha Assembly Constituency (दीघा विधानसभा सीट): दीघा की राजनीति को समझने के लिए सिर्फ आंकड़े काफी नहीं हैं। यहां शहरी जीवनशैली, जातीय गणित और महिलाओं के बढ़ते प्रभाव, तीनों मिलकर नतीजा तय करते हैं। अब देखना होगा कि 2025 में यह सीट फिर बीजेपी के खाते में जाएगी या महागठबंधन यहां नए समीकरण खड़ा करने में सफल होगा।

Digha Assembly Constituency (दीघा विधानसभा सीट): पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट इस बार भी चुनावी चर्चाओं के केंद्र में है। 2008 में परिसीमन के बाद बनी यह सीट 2010 में पहली बार चुनावी मैदान में आई थी। तब जेडीयू की पूनम देवी ने जीत हासिल की थी। लेकिन उसके बाद की कहानी पूरी तरह बदल गई। दो लगातार विधानसभा चुनावों (2015 और 2020) में यहां बीजेपी की जीत दर्ज हुई और संजीव चौरसिया ने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की।

Digha Assembly constituency.

क्या है दीघा विधानसभा सीट का हाल चाल

महिला वोटर बनातीं समीकरण

दीघा सीट की सबसे बड़ी विशेषता है इसका महिला वोट बैंक। माना जाता है कि यहां महिलाओं का झुकाव जिस पार्टी की तरफ होता है, जीत उसी को मिलती है। इस बार भी महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक रहने वाली है। पिछले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी में काफी उछाल देखा गया था।

End of Feed