Belaganj Assembly Elections 2025: बेलागंज का चुनावी रण, क्या पुराने गढ़ में होगी RJD की वापसी या JDU बरकरार रखेगी कब्जा?

Belaganj Assembly Constituency (बेलागंज विधानसभा सीट): बेलागंज विधानसभा सीट को आरजेडी का पुराना गढ़ माना जाता है। लेकिन 2024 के उपचुनाव में यह सीट जेडीयू के खाते में गई। इस बार के चुनाव में दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वालाहै। बेलागंज सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को वोट काउंटिंग की जाएगी।

Belaganj Assembly Constituency (बेलागंज विधानसभा सीट): बिहार के गयाजी जिले में स्थित बेलागंज विधानसभा सीट एक अहम राजनीतिक सीट है। यह क्षेत्र गया से करीब 25 किमी दक्षिण-पश्चिम में फल्गु नदी के किनारे स्थित है। बेलागंज सीट को लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को गढ़ माना जाता रहा है। यहां आरजेडी के दिग्गज नेता सुरेंद्र यादव ने लगातार 8 बार आठ बार जीत हासिल कर पार्टी की पकड़ मजबूत की। लेकिन 2024 के उपचुनाव में जेडीयू ने राजद के पुराने किले को ध्वस्त कर दिया और मनोरमा देवी यहां की विधायक बनीं। बेलागंज सीट पर इस बार का चुनाव भी काफी रोचक होने की संभावना है। जिसमें आरजेडी और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि क्या आरजेडी अपने पुराने किले को वापस जीत पाएगी या फिर जदयू उपचुनाव मिली सफलता को इस चुनाव में भी बरकरार रख पाएगी।

Belaganj Seat

बेलागंज विधानसभा सीट

बेलागंज विधानसभा सीट कब बनी

बेलागंज विधानसभा सीट का गठन 1962 में हुआ था। तब से यहां 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। जिनमें उपचुनाव भी शामिल हैं। शुरुआती दशक में यहां कांग्रेस का वर्चस्व रहा। पार्टी ने पांच बार इस सीट को अपने खाते में किया। लेकिन 2000 से 2020 तक यहां आरजेडी का दबदबा रहा। आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र यादव ने लगातार 8 बार यहां से जीत हासिल कर राजनीति की लंबी छाप छोड़ी। बेलागंज सीट से संयुक्त समाजवादी पार्टी और जेडीयू ने एक-एक बार जीत हासिल की। वहीं जनता दल ने दो बार यहां से जीत का परचम लहराया।

End of Feed