Barari Assembly Chunav 2025 : क्या है बरारी विधानसभा सीट का समीकरण, 17 वीं बार होंगे चुनाव; कौन मारेगा बाजी?

Barari Assembly Constituency Election 2025: बिहार के कटिहार जिले की बरारी विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होने हैं। आइये जानते हैं इस सीट पर कितने मतदाता हैं? इस बार क्या आरेजडी जदयू से पार पा पाएगी।

Barari Assembly Constituency Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी में कटिहार जिले की बरारी विधानसभा सीट भी शामिल है। यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह कटिहार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा में बरारी, समेली और कुरसेला सामुदायिक विकास खंड शामिल हैं।

Barari Assembly Constituency Election 2025

बरारी विधानसभा चुनाव

जानकारी के मुताबिक, बरारी क्षेत्र कोसी नदी के किनारे है, जिससे यहां धान, गेहूं और केले की खेती बहुतायत मात्रा में होती है। यहां की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि आधारित है। हालांकि, कम भूमि-स्वामित्व और सीमित रोजगार अवसरों के कारण यहा से लोग दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की ओर मौसमी पलायन करते नजर आते हैं।

End of Feed