Bakhtiarpur Assembly Election 2025: बख्तियारपुर विधानसभा सीट, कभी थी कांग्रेस की गढ़, अब RJD-BJP में रहती है टक्कर, जानिए इस बार का समीकरण

Bakhtiarpur Assembly Election 2025: बख्तियारपुर विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुई थी और अब तक लगभग 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेस इस सीट की शुरुआती दशकों में बड़ी पार्टी रही, कई चुनाव उसने जीते। इसके बाद राजद और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2025 का चुनाव एक बार फिर कांटे की टक्कर वाला साबित हो सकता है, जहां मतदाता विकास और स्थानीय नेतृत्व की विश्वसनीयता के आधार पर फैसला करेंगे।

Bakhtiarpur Assembly Election 2025: बख्तियारपुर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है और यह पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह क्षेत्र मुख्यतः ग्रामीण है और मतदाताओं में पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों की हिस्सेदारी अधिक है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कुल लगभग 3.38 लाख मतदाता दर्ज थे, जिनमें करीब 1.75 लाख पुरुष और 1.62 लाख महिला मतदाता शामिल थे। अनुसूचित जाति मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 21 प्रतिशत है, जबकि मुस्लिम मतदाता लगभग 3 प्रतिशत के आसपास हैं।

End of Feed