Bajpatti Assembly Election 2025: बाजपट्टी सीट पर इस बार कैसा है मुकाबला? जानिए इस सीट का चुनावी समीकरण

Bajpatti Assembly Constituency (बाजपट्टी विधानसभा सीट): 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव विजयी हुए। उन्होंने जेडीयू की मौजूदा विधायक रंजू गीता को 2,704 वोटों से पराजित किया। 2010 में जद-यू ने भाजपा के साथ और 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

Bajpatti Assembly Constituency (बाजपट्टी विधानसभा सीट): बिहार में विधानसभा की 243 सीटों में बाजपट्टी निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है। यह सीट सीतामढ़ी जिले की आठ सीटों में है। 2020 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) को जीत मिली। राजद उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव ने जनता दल यूनाइटेड के डा. रंजू गीता को 2704 वोटों के अंतर से हराया। 2010 और 2015 में इस सीट पर जद-यू के उम्मीदवार विजयी हुए।

Bajpatti Assembly Election 2025

बाजपटी विधानसभा चुनाव 2025।

पिछले चुनाव में राजद के खाते में गई सीट

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव विजयी हुए। उन्होंने जेडीयू की मौजूदा विधायक रंजू गीता को 2,704 वोटों से पराजित किया। 2010 में जद-यू ने भाजपा के साथ और 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 2020 के विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी में कुल 3,18,309 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 97,402 मुस्लिम (30.60%) और 28,966 अनुसूचित जाति के मतदाता (9.10%) शामिल थे। इस सीट पर मतदान प्रतिशत 55.86% था।

End of Feed