Bihar Elections: 33 उम्मीदवारों पर हत्या से जुड़े मामले...पहले चरण में चुनावी मैदान में उतर रहे कुल 32% प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (ADR) और 'बिहार इलेक्शन वॉच' ने एक रिपोर्ट में जानकारी दी कि 33 उम्मीदवारों पर हत्या से संबंधित मामले, 86 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे मामले और 42 उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि दो उम्मीदवारों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले भी दर्ज हैं।

Bihar Assembly Elections: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में मैदान में उतरे 1,303 उम्मीदवारों में से 423 (32 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले हैं और इनमें से 354 (27 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (ADR) और 'बिहार इलेक्शन वॉच' ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीट पर मतदान होगा।

bihar (1)

पहले चरण में चुनावी मैदान में उतर रहे कुल 32% प्रत्याशियों पर दर्ज आपराधिक मुकदमे (Photo- PTI)

33 उम्मीदवारों पर हत्या से संबंधित मामले

रिपोर्ट के अनुसार, 33 उम्मीदवारों पर हत्या से संबंधित मामले, 86 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे मामले और 42 उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में आरोपी हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि दो उम्मीदवारों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले भी दर्ज हैं।

End of Feed