NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल, एक से दो दिन में हो जाएगी उम्मीदवारों की घोषणा - बिहार BJP अध्यक्ष

बिहार एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे का मामला सुलझ गया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार या रविवार को दिल्ली में उम्मीदवारों का चयन और घोषणा कर दी जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे के गतिरोध की एक बड़ी वजह चिराग पासवान के अपने रुख पर अडिग रहने को माना जा रहा था। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की अधिक सीट की मांग ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए समीकरणों को पेचीदा बना दिया था, हालांकि शुक्रवार की शाम तक इसका समाधान निकलने की बात कही गई है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने सीट बंटवारे को लेकर तीन दिवसीय चुनाव समिति की बैठक की गई और उसके लिए एक पैनल का गठन किया गया। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय चुनाव समिति, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करता है। सीट बंटवारे का मामला सुलझ गया है। कल या परसों दिल्ली में उम्मीदवारों का चयन और घोषणा कर दी जाएगी।

Bihar BJP President Dilip Jaiswal

बिहार एनडीए सीट शेयरिंग पर बात करते बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (फोटो-ANI)

कई मौकों पर खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हनुमान’ कहने वाले चिराग अधिक सीट की मांग के अपने रुख पर अडिग थे, जिसको लेकर एनडीए में रस्साकशी जारी थी। भाजपा नेता नित्यानंद राय ने चिराग से मुलाकात के बाद सबकुछ सकारात्मक होने की बात कही थी।

End of Feed