Bihar Assembly Election 2025: JDU ने टिकट के जरिए साधे जातीय समीकरण, 13 महिला प्रत्याशियों के साथ जानें किस जाति के कितने उम्मीदवार

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने अपने कोटे के सभी 101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने टिकट देनें में जातीय समीकरणों का बखूबी ध्यान रखा है। पार्टी ने 13 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है और 4 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से भी उतारे हैं। जानें JDU में किस जाति के कितने उम्मीदवार है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ NDA गठबंधन की अहम पार्टी JDU ने अपने कोटे के सभी 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में चुनावी जीत के लिए जातीय समीकरण काफी अहमियत रखते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में JDU ने इस बात का खास ख्याल रखा है। यही कारण है कि उन्होंने पिछड़ा, अति पिछड़ा, सामान्य, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं सभी को टिकट दिया है। चलिए जानते हैं JDU ने किस जाति के कितने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

Nitish Kumar PTI

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार (फोटो - PTI)

सबसे ज्यादा उम्मीदवार किस जाति से

JDU ने अपने टिकट वितरण में जातीय समीकरणों को बखूबी साधा है। यही कारण है कि पार्टी ने सबसे ज्यादा 13 टिकट कुशवाहा जाति के उम्मीदवारों को दिए हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार कुर्मी जाति से बनाए गए हैं। राजपूतों को पार्टी ने 10 टिकट दिए हैं, जबकि 9 भूमिहार और 8 धानुक जाति के उम्मीदवारों भी JDU ने इस चुनावी जंग में उतारे हैं। पार्टी ने 5-5 उम्मीदवार मुसहर और रविदास जातियों से बनाए हैं। JDU ने 4 अल्पसंख्यकों को भी उम्मीदवार बनाया है, जिनमें से 2 सामान्य और 2 अतिपिछड़े हैं।

End of Feed