37 करोड़ की संपत्ति और 28 आपराधिक मामले... मोकामा कैंडिडेट अनंत सिंह ने पर्चा किया दाखिल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल करते हुए 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने यह नामांकन जद (यू) की ओर से टिकट मिलने के बाद दाखिल किया। सिंह को उनके समर्थक ‘छोटे सरकार’ के नाम से पुकारते हैं।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल करते हुए 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। यह जानकारी उनके द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में दी गई है। हलफनामे में कहा गया है कि बाहुबली की छवि वाले सिंह के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Anant Singh

मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह (फोटो साभार: @MLA_AnantSingh)

उन्होंने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने यह नामांकन जद (यू) की ओर से टिकट मिलने के बाद दाखिल किया। सिंह को उनके समर्थक ‘छोटे सरकार’ के नाम से पुकारते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जद(यू)की आधिकारिक उम्मीदवार सूची जारी होने से पहले ही सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से अनुमति प्राप्त कर नामांकन कर दिया था।

End of Feed