Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा बरकरार है। अब तक सामने आए चुनावी रुझानों में 17 महापौर प्रत्याशियों में भाजपा ने 16 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, आगरा मेयर की एकमात्र सीट ऐसी है, जहां भाजपा पीछे चल रही थी। हालांकि पहले यहां से बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि आगे चल रही थीं, लेकिन अब भाजपा की हेमलता दिवाकर ने बढ़त बना ली है। अभी तक सामने आए चुनावी रुझानों में हेमलता दिवाकर बसपा की लता वाल्मीकि से 10 हजार वोटों से आगे निकलते हुए दिख रही हैं। 11 वें राउंड की मतगणना के बाद ये परिणाम सामने आए हैं। बता दें कि अब तक भाजपा को कोई भी कड़ी टक्कर नहीं दे पाया है। ये पहली बार है जब बसपा प्रत्याशी ने भाजपा को टक्कर दी है। आइए जानते हैं बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि के बारे में...
लता वाल्मीकि
