Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: आगरा में भाजपा-बसपा में कांटे की टक्कर, 34 साल से कायम है कमल का तिलिस्म

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 13, 2023, 02:30 PM IST

Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में 16 नगर निगमों में बीजेपी ने परचम लहराया है लेकिन आगरा नगर निगम में भाजपा को बसपा से टक्कर मिल रही है। आगरा में 34 साल से भाजपा का मेयर है। देखना होगा कि क्या इस बार भी भाजपा परचम लहरा पाएगी?

Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में 16 नगर निगमों में बीजेपी ने परचम लहराया है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों में बीजेपी जीत को ओर बढ़ रही है। आगरा नगर निगम में जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही भाजपा 10वें राउंड की गिनती तक मायावती (Maywati) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के चक्रव्यूह में फंसती नजर आई। आगरा नगर निगम में 10वें राउंड तक भाजपा को बसपा से टक्कर मिली। 10वें राउंड तक बीएसपी प्रत्याशी 22 हजार वोट से आगे थीं।

Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023

Agra Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023

34 साल से आगरा में भाजपा का मेयर

End of Feed