World Hindi Day 2025 Date, History Theme In Hindi (विश्व हिंदी दिवस कब है): हिंदी ना केवल हमारी राष्ट्रभाषा है बल्कि यह राष्ट्र के अस्मिता व गौरव का (World Hindi Day 2025) प्रतीक है। हिंदी वक्ताओं की ताकत और हर लेखक का अभिमान है। यह ना केवल एक भाषा है बल्कि संपूर्ण देशवासियों (World Hindi Day 2025 Date) का गर्व है। हिंदी प्रत्येक भारतीय के संस्कृति, इतिहास और साहित्य को बयां करती है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। कहा जाता है कि दुनियाभर में करीब 65 करोड़ लोग हिंदी का इस्तेमाल (World Hindi Diwas 2025) करते हैं। साथ ही लगभग 13 देशों में हिंदी बोली जाती है। बता दें विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना है। ऐसे में कल यानी 10 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day Theme 2025) मनाया जाएगा।
ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि कब है विश्व हिंदी दिवस? क्या है विश्व हिंदी दिवस का इतिहास? वर्ल्ड हिंदी डे 2025 थीम और वर्ल्ड हिंदी डे कोट्स।
World Hindi Day 2025 Date: कब मनाया जाता है वर्ल्ड हिंदी डे
बता दें विश्व हिंदी दिवस कल यानी 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास करीब 50 वर्ष पुराना है। सबसे पहले 1975 में इंदिरा गांधी ने विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था। इसके बाद 10 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था।
World Hindi Day History In Hindi: विश्व हिंदी दिवस का इतिहास
वर्ल्ड हिंदी डे के इतिहास की बात करें तो साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हए थे। यह सम्मेलन महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। वहीं 10 जनवरी 2006 को पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। इसके बाद से हर साल इसे वैचारिक भाषा के रूप में प्रचार प्रसार करने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
World Hindi Day Theme 2025: वर्ल्ड हिंदी डे 2025
हर साल हिंदी दिवस अलग अलग थीम पर मनाया जाता है। इस बार विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम हिंदी एकता और सासंकृतिक गौरव की वैश्विक आवाज है।
