Railway Group D भर्ती में दौड़ निकालना क्यों जरूरी होता है? जानें क्या है वजह

रेलवे ग्रुप D भर्ती भी सबसे ज्यादा आवेदन वाली भर्तियों में से एक है। इसकी लिखित परीक्षा पास करने के बाद कई उम्मीदवारों के मन में एक सवाल आता है कि आखिर रेलवे ग्रुप D भर्ती में दौड़ (Running Test) क्यों कराई जाती है?

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना हर साल लाखों युवा देखते हैं। रेलवे ग्रुप D भर्ती भी सबसे ज्यादा आवेदन वाली भर्तियों में से एक है। लेकिन लिखित परीक्षा पास करने के बाद कई उम्मीदवारों के मन में एक सवाल आता है कि आखिर रेलवे ग्रुप D भर्ती में दौड़ (Running Test) क्यों कराई जाती है? आइये इसका जवाब समझते हैं, और जानते हैं चर्चा में क्यों है?

Railway Group D

Railway Group D भर्ती में दौड़ निकालना क्यों जरूरी होता है? (image - chatgpt)

चर्चा में क्यों

दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से ग्रुप-डी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया, जिसमें पांच दिनों के दौरान 2814 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 1693 अभ्यर्थी यानी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में करीब 60.16 प्रतिशत सफल घोषित हुए। जबकि 39.84 प्रतिशत अभ्यर्थी असफल रहे। ये एक बड़ी भर्ती है, क्योंकि रेलवे में ग्रुप डी के इस बार 32438 पद भरे जाने हैं।

End of Feed