कौन हैं IPS Deepali Masirkar? जिन्हें ऑयल एंड नेचुरल Gas में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

आईपीएस दीपाली मासिरकर को हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सुरक्षा) का पद मिला है। आइए आज उनके इंस्पिरेशनल कहानी के साथ एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है?

IPS Deepali Masirkar: देश की सबसे बड़ी महारत्न कंपनियों में शुमार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में बीते दिनों एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें तेज-तर्रार और अनुभवी आईपीएस अधिकारी दीपाली आर. मासिरकर (Deepali R. Masirkar) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद उन्हें ONGC में कार्यकारी निदेशक - मुख्य सुरक्षा (Executive Director - Chief Security) के पद पर नियुक्त किया गया है। मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर से ताल्लुक रखने वाली दीपाली मासिरकर का सफर एक साधारण परिवार से निकलकर देश के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा पदों तक पहुंचने का एक बेहतरीन उदाहरण है। उनकी यह नियुक्ति न केवल ऊर्जा क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से अहम है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक उत्कृष्टता का भी एक बड़ा प्रतीक है। उनकी सफलता हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा की कहानी है।

IPS Deepali Masirkar

Who is IPS Deepali Masirkar? (Photo - AI/Newsroom Verified)

कौन हैं दीपाली मासिरकर?

दीपाली आर. मासिरकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2008 बैच की नागालैंड कैडर की अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक - मुख्य सुरक्षा के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी ONGC द्वारा खुद आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई।

End of Feed