कौन है Coempt? जिस कंपनी को मिला CBSE डिजिटल मूल्यांकन प्रोजेक्ट

Who is Coempt The Company Awarded the CBSE Digital Evaluation Project: CBSE का विवाद अब उस कंपनी के चयन और टेंडर प्रक्रिया तक पहुंच गया है जिसने इस साल CBSE का नया On-Screen Marking (OSM) सिस्टम संभाला। CBSE ने इस साल पहली बार बड़े पैमाने पर On-Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया।

CBSE का विवाद अब उस कंपनी के चयन और टेंडर प्रक्रिया तक पहुंच गया है जिसने इस साल CBSE का नया On-Screen Marking (OSM) सिस्टम संभाला। CBSE ने इस साल पहली बार बड़े पैमाने पर On-Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया। इसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल रूप में परीक्षकों को भेजा जाता है और वहीं ऑनलाइन मूल्यांकन होता है। लेकिन रिजल्ट आने के बाद कई समस्याएं सामने आईं : री-इवैल्यूएशन पोर्टल समय पर नहीं खुला। छात्रों और शिक्षकों ने OSM प्लेटफॉर्म में तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की। कई प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया और कंपनी चयन पर सवाल उठने लगे।

Coempt eduteck को लेकर क्यों हो रहा बवाल

Coempt eduteck को लेकर क्यों हो रहा बवाल

अब शिक्षा मंत्रालय ने क्या किया?

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने CBSE से OSM टेंडर प्रक्रिया पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। CBSE ने पहले जो स्पष्टीकरण दिए थे, उनसे मंत्रालय पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। मंत्रालय यह जांच रहा है कि कहीं टेंडर प्रक्रिया में कोई अनियमितता या लापरवाही तो नहीं हुई। साइबर सुरक्षा और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की मजबूती की भी जांच हो रही है। यदि किसी अधिकारी की गलती साबित होती है तो कार्रवाई की जा सकती है। यानी मामला अब केवल तकनीकी गड़बड़ियों का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही तक पहुंच गया है।

End of Feed