Which Indian Railway Station Need Passport And Visa: भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यहां करीब 7000 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं। देशभर में रोजाना 13000 से अधिक यात्री ट्रेन चलती हैं, जिसमें लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। वहीं देश का सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन कौन सा है, जहां जाने के लिए वीजा पासपोर्ट लगता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पासपोर्ट के नहीं जा सकते हैं तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं। यदि आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
Which Railway Indian Railway Station Need Passport: किस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पासपोर्ट के नहीं जा सकते
बता दें यहां हम अटारी स्टेशन की बात कर रहे हैं। यह रेलवे स्टेशन अमृतसर जिले में है और फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए यात्री को पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती है। यह रेलवे स्टेशन भारत के हिस्से में है, लेकिन यहां जाने के लिए पाकिस्तान की अनुमति जरूरी होती है। यदि कोई यहां पर बिना वीजा पासपोर्ट के घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। ऐसे लोगों के खिलाफ फॉरन एक्ट 14 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है।
Which Railway Station Need Passport: अटारी रेलवे स्टेशन पर चलती हैं ये ट्रेन
अटारी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली अटारी एक्सप्रेस, अमृतसर-अटारी डीईएमयू, जबलपुर अटारी स्पेशल ट्रेन औ पैसेंजर ट्रेन चलती थी। यहां पहले समझौता एक्सप्रेस भी चलती थी। हालांकि इस स्टेशन को 8 अगस्त 2019 को बंद कर दिया गया था। कहा जाता है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने के बाद यह कदम पाकिस्तान की ओर से उठाया गया था। अटारी पंजाब की तरफ से भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन है। इसके एक ओर अमृसर तो दूसरी तरफ लाहौर है।
Indian Railway: कब हुई था इस रेलवे स्टेशन का निर्माण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अटारी रेलवे स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश काल में 1860 में हुआ था। यह तत्कालीन पंजाब को सीधे लाहौर से जोड़ने वाली मुख्य लाइन का हिस्सा था।
