एजुकेशन

Baramati: किन चीजों के लिए मशहूर है बारामती, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हुआ प्लेन क्रैश

Baramati News, Why Baramati is Famous: 28 जनवरी की सुबह देश व महाराष्ट्र के लिए बुरी खबर लाई, दरअसल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। प्लेन क्रैश बारामती में हुआ, इस जगह की क्या खासियत है? किन चीजों के लिए मशहूर है बारामती, आइये जानें

Image

बारामती

Baramati News, Why Baramati is Famous: 28 जनवरी (बुधवार) की सुबह देश व महाराष्ट्र के लिए बुरी खबर लाई। दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया। ये हादसा लैंडिंग (Baramati Viman Hadsa) के दौरान बारामती में हुआ। अजित पवार इसी बारामती से सात बार विधायक रह चुके हैं। इस जगह की क्या खासियत है? किन चीजों के लिए मशहूर है बारामती, आइये जानें

डीजीसीए के अनुसार वीएसआर ऑपरेटर लियर जेट-45 विमान बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान का बैलेंस नहीं बना और विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बहरहाल, हम यहां विमान क्रैश नहीं, बल्कि बारामती के बारे में जानेंगे।

गन्ना, अंगूर और गेहूं की अच्छी पैदावार

Baramati kahan hai? बारामती पुणे जिले की एक तहसील है, जो करहा नदी के किनारे बसी है। (Baramati in Which State) ये पुणे से लगभग 110 किलोमीटर दूर है। बारामती की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि और सहकारी संस्थाएं हैं। यहां गन्ना, अंगूर और गेहूं की अच्छी पैदावार है। अंगूर, फलों के जूस और डेयरी प्रोडक्ट्स देश के कोने-कोने तक पहुंचते हैं।

शहर का आर्थिक रीढ़

यहां से अंगूर और चीनी का निर्यात देश-विदेश तक होता है। वहीं, श्री छत्रपति सहकारी शक्कर कारखाना और सोमेश्वर सहकारी साखर कारखाना इस क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ माने जाते हैं। यहां बहुत ज्यादा बारिश नहीं होती, जबकि सामान्य से भी कम होती है। बावजूद इसके बारामती और आसपास के इलाकों में सहकारिता, कृषि आधारित उद्योग और डेयरी-फूड प्रोसेसिंग का नाम है।

शिक्षा का एक जाना-माना केंद्र

इसके अलावा यहां एडवांस्ड एग्रो-इंडस्ट्रीज, टॉप एजुकेशनल संस्थान और फलती-फूलती कोऑपरेटिव चीनी मिलें भी हैं। यह शहर इस क्षेत्र में शिक्षा का एक जाना-माना केंद्र है, जहां कई प्रतिष्ठित टेक्निकल और वोकेशनल संस्थान हैं।

Why Baramati is Famous

बारामती में जनवस्तु म्यूजियम, नक्षत्र गार्डन और आस-पास के इको-टूरिज्म स्पॉट जैसे आकर्षण हैं। यह अपनी ऐतिहासिक अहमियत के लिए भी जाना जाता है। punezp.gov.in के अनुसार, यहां कुल 99 ग्राम पंचायतें हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article