क्या है Lucknow का पुराना नाम? जानें कैसे मिली 'नवाबी' पहचान

Lucknow Old Name History: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने नवाबी अंदाज के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप इसके नवाबी पहचान और पुराने नाम के बारे में जानते हैं? आइए बताएं -

Lucknow Old Name History: देश के चौथे सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत, समृद्धि और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। 75 जिलों के इस राज्य की राजधानी लखनऊ का इतिहास भी कुछ कम नहीं है। इस शहर का इतिहास ही है, जो इस खास और अन्य शहरों से अलग बनाता है। लखनऊ की बात आते ही सबसे पहले उसका खाना और अदब ध्यान में आते हैं। लेकिन क्या यह खूबसूरत शहर इतना ही है। अगर आप भी लखनऊ को इतना ही मानते हैं तो आप लखनऊ के के बारे में और बताएं और शुरुआत करें लखनऊ पुराने नाम और इस शहर को क्यों नवाबों की नगरी कहा जाता है।

Lucknow.

क्या है Lucknow का पुराना नाम

Lucknow

लखनऊ का पुराना नाम क्या था?

यूपी का राजधानी लखनऊ, जो अपनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है, उसका नाम हमेशा से लखनऊ नहीं था। यह शहर पहले किसी और नाम से जाना जाता था। जी हां, लखनऊ का एक पुराना नाम भी है, जो इसके इतिहास की दास्तान कहता है। लखनऊ की वेबसाइट lucknow.nic.in के अनुसार, इस शहर को पहले 'लखनपुरी' के नाम से जाना जाता था। यह नाम श्रीराम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में रखा गया था। समय बीता और शहर को उसका वर्तमान नाम लखनऊ मिला।

End of Feed