Gandhi Jayanti 2023: क्या है एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान - नोट करें डेट और टाइम, जानें कैसे जुड़ें इस कैंपेन से

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Sep 28, 2023, 06:36 PM IST

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Swachhata Hi Seva Abhiyan in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में एक अक्टूबर 2023 को एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान की अपील की है। इस तरह वह महात्मा गांधी के 105वें जन्म दिवस के मौके पर उन्हें स्वच्छांजलि देने को कहा है। जानें क्या है एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान हिंदी में।

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Swachhata Hi Seva Abhiyan in Hindi: महात्मा गांधी की 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि देने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान शुरू करने को कहा। दरअसल यह एक स्वच्छता अभियान है जिसके तहत एक अक्टूबर 2023 को सभी देशवासी एकजुट होकर सार्वजनिक जगहों की सफाई में अपना योगदान देंगे। बता दें कि हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है। इसी दिन राष्ट्रपिता गांधी का जन्म दिवस होता है।

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Campaign details

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Campaign Details

What Is The 'Ek Tareekh, Ek Ghanta, Ek Saath' Campaign

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कैंपेन एक बड़ा स्वच्छता अभियान है जो 2023 की गांधी जयंती से एक दिन पहले चलाया लाएगा। यह स्वच्छता पखवाड़ा - स्वच्छता ही सेवा अभियान का एक हिस्सा है। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से देश की स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की अपील की है। एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कैंपेन की तारीख 1 अक्टूबर दिन रविवार है। एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कैंपेन का समय 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे का है।

End of Feed