इंग्लिश चैनल क्या है? दो बार तैरकर पार कर चुकी हैं भारतीय तैराक बुला चौधरी

इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करना दुनिया की सबसे कठिन तैराकी चुनौतियों में से एक माना जाता है। भारत की बुला चौधरी ने इस चुनौती को एक नहीं, बल्कि दो बार पूरा कर देश का नाम रोशन किया।

समुद्र में लंबी दूरी तक तैरना अपने आप में बेहद मुश्किल चुनौती है, लेकिन इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करना दुनिया की सबसे कठिन ओपन-वॉटर स्विमिंग चुनौतियों में से एक है। 'इंग्लिश चैनल' ब्रिटेन और फ्रांस के बीच स्थित समुद्री जलमार्ग है। इसका सबसे संकरा हिस्सा 'डोवर स्ट्रेट' कहलाता है, जहां इंग्लैंड और फ्रांस के बीच सीधी दूरी करीब 33 किलोमीटर है। हालांकि तेज समुद्री धाराओं और ज्वार-भाटे के कारण तैराकों को अक्सर इससे कहीं ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है।

What is English Channel

इंग्लिश चैनल क्या है? दो बार तैरकर पार कर चुकी हैं भारतीय तैराक बुला चौधरी (Image - ChatGPT)

कौन हैं बुला चौधरी?

बुला चौधरी भारत की मशहूर तैराक हैं, जो लंबी दूरी तय करने के लिए जानी जाती है। उनका जन्म 2 जनवरी 1970 को पश्चिम बंगाल के हुगली में हुआ था। उन्होंने बेहद कम उम्र से ही तैराकी शुरू कर दी थी और आगे चलकर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। नौ साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छह अलग-अलग स्पर्धाओं में छह स्वर्ण पदक जीते थे।

End of Feed