चीन में भारतीय छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम? क्या कोर्स पूरा होने के बाद भी चाइना में रुक सकते हैं छात्र

चीन बीते कुछ सालों से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का बड़े केंद्र बन गया है। अगर आप भी चीन से शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां का China Visa Rule क्या है और कोर्स के बाद यहां कैसे रुका जा सकता है।

China Visa Rule for Indian Students: चीन पिछले कुछ सालों में भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा, विशेषकर मेडिकल (MBBS), इंजीनियरिंग और भाषा की पढ़ाई का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यदि आप भी चीन में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं या वहां के किसी संस्थान में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो पढ़ाई की तैयारियों के साथ-साथ आपके लिए चीन के वीजा नियमों और पढ़ाई पूरी होने के बाद वहां रुकने की कानूनी शर्तों बारे में जानना और समझना बेहद जरूरी है। वीजा की सही श्रेणी से लेकर चीन पहुंचने के बाद रेजिडेंस परमिट और कोर्स पूरा होने के बाद वर्क परमिट की प्रक्रिया तक, हर एक नियम छात्रों के भविष्य से सीधे जुड़ा है। आइए, इन सभी वीजा नियमों और पोस्ट-स्टडी संभावनाओं के बारे में आपको विस्तार से बताएं -

China Visa Rule

China Visa Rule (Photo - AI)

चीन में कितनी तरह के होते हैं स्टडी वीजा

चीन में स्टडी करने के लिए जा रहे छात्रों को बता दें कि यहां विदेशी छात्रों के लिए मुख्य रूप से 'X' श्रेणी का स्टूडेंट वीजा (China Visa Rule) होता है और इसे दो भागों में बांटा गया है। जी हां, चीन ने अपने स्टडी वीजा को दो भागों में यानी X1 और X2 में बांटा है। X1 वीजा लॉग टर्म कोर्स के लिए होता है। यह मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए होता है जिनका कोर्स 180 दिनों यानी केवल 6 महीने से अधिक अवधि का होता है। जैसे कि MBBS, बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या पीएचडी करने वाले भारतीय छात्र इसी X1 वीजा के तहत चीन जाते हैं। यह वीजा मल्टीपल एंट्री की सुविधा देता है। अब बात करें X2 वीजा की तो यह शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए होता है। यह उन छात्रों के लिए होता है जो 180 दिनों से कम समय के लिए होने वाले शॉर्ट-टर्म कोर्स, लैंग्वेज ट्रेनिंग या एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए दिया जाता है। यह आमतौर पर सिंगल एंट्री वीजा होता है।

End of Feed