World's Busiest Shipping Route : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। तेल की सप्लाई के अहम मार्ग स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज की खूब चर्चा हो रही है। अब तेल की सप्लाई के एक और अहम मार्ग (bab al mandeb strait) की चर्चा है। खबरे हैं कि अरब प्रायद्वीप के पास स्थित बाब-अल-मंदेब के पास के अहम समुद्री मार्ग को भी बंद किया जा सकता है। ऐसे में चलिये बात करते हैं कि बाब-अल-मंदेब (Bab El Mandeb) क्या है और इसका एक नाम आंसुओं का द्वार क्यों पड़ा।
क्या है बाब अल-मंदेब? What is bab el mandeb ?
बाब अल-मंदेब एक संकरा और महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जिसे अरबी भाषा में 'आंसुओं का द्वार' (Gate of Tears) कहा जाता है। ये लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और स्वेज नहर के रास्ते भूमध्य सागर तथा हिंद महासागर के बीच एक प्रमुख मार्ग है। (worlds busiest shipping route)
दुनिया का सबसे बिजी शिपिंग मार्ग
अगर दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग मार्ग की बात करें तो ये है बाब-अल-मंदेब। ये लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है। ये रास्ता अरब प्रायद्वीप के यमन और अफ्रीका के जिबूती के पास स्थित है। इसे ग्लोबल चैकपॉइंट के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि दुनिया का लगभग 10 से 12 प्रतिशत समुद्री व्यापार इसी रास्ते से होकर गुजरता है।
बाब अल मंदेब को क्यों कहते हैं आंसुओं का द्वार ?
बाब अल मंदेब स्ट्रेट को गेट ऑफ टीयर्स भी कहा जाता है। ऐसा इसलिये क्योंकि 25-30 किलोमीटर की संकरी जगह है। इसके चोक पॉइंट कहा जाता है यानी कि एक ऐसा समुद्री रास्ता क्योंकि ये बहुत संकरा है। ये स्ट्रेट अपनी तेज समुद्री धाराओं और छिछली चट्टानों और तेज हवाओं के लिए जाना जाता है।
पुराने समय में वहां पर जहाज डूब जाया करते थे। इसलिए इसका नाम दुख का द्वार भी पड़ गया। अरबी में बाब का मतलब होता है द्वार और मंडेब का मतलब होता है विलाप यानी कि दुख। ये रास्ता काफी संकरा है और यहां से लगभग 10 प्रतिशत तेल और LNG गुजरता है।
