August Kranti क्या है? क्यों पड़ी भारत छोड़ो आंदोलन की जरूरत? जानिए इसके मुख्य ऐतिहासिक कारण

August Kranti: भारतीय स्वतंत्रता में अगस्त क्रांति का सबसे बड़ा योगदान रहा है। यह भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं, लेकिन अगस्त क्रांति क्या है। कैसे भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी? आइए जानते हैं।

August Kranti: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 9 अगस्त 1942 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। यह वही दिन है, जब देश में एक ऐसे व्यापक जन-आंदोलन की ज्वाला धधकी थी, जिसने ब्रिटिश हुकूमत की नींव पूरी तरह हिलाकर रख दी थी। भारतीय इतिहास में इस संग्राम को 'अगस्त क्रांति' (August Kranti) या 'भारत छोड़ो आंदोलन' (Quit India Movement) के नाम से जाना जाता है।

What is August Kranti

August Kranti क्या है? (Photo- AI)

महात्मा गांधी के 'करो या मरो' के ऐतिहासिक संदेश ने देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया और बच्चे-बूढ़े, युवा, किसान तथा मजदूर सभी एक साथ पूर्ण स्वराज की प्राप्ति के लिए सड़कों पर उतर आए। तो आइए जानते हैं विस्तार में कि आखिर अगस्त क्रांति क्या है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसने भारत को आजादी दिलाने में क्या निर्णायक भूमिका कैसे निभाई।

End of Feed