MBA में बैक आने पर क्या करें? कोर्स पूरा करने कितने साल का मिलता है समय

What happens if you get a back in MBA: एमबीए देश-दुनिया में हाई इनकम के लिए सबसे लोकप्रिय कोर्स है। लेकिन इस कोर्स में बैक आने पर क्या होगा, छात्रों के मन में यह सवाल अक्सर रहता है। क्या उनकी इससे डिग्री प्रभावित होगी? आइए जानते हैं विस्तार में -

What happens if you get a back in MBA: मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) देश-विदेश में युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय और करियर-ओरिएंटेड कोर्स में से एक माना जाता है। हाई इनकम और एक अच्छे करियर की बात आती है तो छात्र के साथ उनके अभिभावकों के मन में भी एमबीए कोर्स ही आता है। कॉरपोरेट जगत में सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए हर साल लाखों छात्र इस प्रोफेशनल डिग्री में दाखिला लेते हैं। हालांकि, केस स्टडीज, प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन और सेमेस्टर परीक्षाओं के भारी दबाव के कारण कई बार छात्रों की एक या दो विषय में बैक (Backlog) लग जाती है। ऐसे में छात्रों के मन में अपने करियर, प्लेसमेंट और डिग्री के रद्द होने को लेकर डर बैठ जाता है। क्या यह डर सही है, क्या सच में बैक आने से डिग्री रद्द हो सकती है। आइए समझते हैं कि बैक आने पर क्या कदम उठाने चाहिए और कोर्स पूरा करने के क्या नियम हैं।

MBA में बैक आने पर क्या करें

MBA में बैक आने पर क्या करें (Photo - AI)

एमबीए कब किया जा सकता है?

एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले छात्र मैनेजमेंट में एमबीए कोर्स के लिए जा सकते हैं।

End of Feed