एजुकेशन

WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल जेईई का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

West Bengal WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 6 जून 2024 को पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) का रिजल्ट जारी होने वाला है। जो छात्र पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड जानने लिए WBJEEB के आधिकारिक पोर्टल, wbjeeb.nic.in पर जाएं।

Image

WBJEE Result 2024

Photo : Times Now Digital

West Bengal WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन का इंतजार खत्म होने वाला है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 6 जून 2024 को पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) का रिजल्ट जारी होने वाला है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 जून को जारी हो चुकी है। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की तरफ से WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया था। इसके बाद बोर्ड ने मॉडल आंसर-की 7 मई को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 9 मई तक आमंत्रित किया था। रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे तक हो सकती है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

WBJEE Result 2024 ऐसे करें चेक

  • पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड जानने लिए WBJEEB के आधिकारिक पोर्टल, wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को WBJEE सेक्शन में जाना होगा।
  • इस सेक्शन के होम पेज पर दिए गए करेंट ईवेंट्स सेक्शन पर जाएं।
  • अब छात्र-छात्राएं अपने अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।
  • अगले पेज पर WBJEE Result 2024 देख सकेंगे।
  • स्टूडेंट्स को अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

WBJEE Counselling 2024 आगे की प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट आउट होने के बाद डब्लूबीजेईईबी (WBJEEB) 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी इसमें ऑनलाइन , रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान, विकल्प भरना और फिर सीट आवंटन शामिल होगा। काउंसलिंग तिथियां और निर्देश जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अलग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। सीट आवंटन प्रक्रिया उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रैंक और अंकों के आधार पर की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article