एजुकेशन

WBJEE Result 2024 Declared: जारी हुआ पश्चिम बंगाल जेईई एग्जाम का रिजल्ट, wbjeeb.nic.in पर डायरेक्ट करें चेक

West Bengal JEE Scorecard WBJEE Result 2024 Declared: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन के लिए इस रिजल्ट का इंतजार हजारों छात्रों को था। WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया गया था। छात्र स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

WBJEE 2024 Result Declared

Photo : Times Now Digital

West Bengal JEE Scorecard WBJEE Result 2024 Declared: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 6 जून 2024 को पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन के लिए इस रिजल्ट का इंतजार हजारों छात्रों को था। बता दें कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 जून को जारी हो चुकी है। अब छात्रों का रिजल्ट का जारी किया गया है। छात्र स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की तरफ से WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया गया था। इसके बाद फाइनल आंसर की 5 जून को जारी हुआ। रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे तक होने की जानकारी दी गई थी। अब रिजल्ट और रैंक कार्ड जारी कर दिया गया है।

WBJEE Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड जानने लिए WBJEEB के आधिकारिक पोर्टल, wbjeeb.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद छात्र-छात्राओं को WBJEE सेक्शन में जाना होगा।

स्टेप 3: इस सेक्शन के होम पेज पर दिए गए करेंट ईवेंट्स सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 4: अब छात्र-छात्राएं अपने अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।

स्टेप 5: अगले पेज पर WBJEE Result 2024 देख सकेंगे।

स्टेप 6: स्टूडेंट्स को अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

WBJEE Result 2024: कैसा रहा रिजल्ट?

इस साल WBJEE 2024 में कुल 99.53 फीसदी पास प्रतिशत देखा गया है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए कुल 99574 छात्रों और 43120 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 79025 छात्रों और 34467 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद 78621 छात्रों और 34342 छात्राओं ने सफलता हासिल की है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article