WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 8 मई को होगा जारी, जानें कैसे मिलेगी मार्कशीट

WBBSE Madhyamik Result 2026 Date announced: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट 8 मई को जारी होगा।

WBBSE Madhyamik Result 2026 Date announced: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। West Bengal Board of Secondary Education द्वारा आयोजित कक्षा 10 (माध्यमिक) परीक्षा का रिजल्ट की डेट घोषित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 8 मई को जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह रिजल्ट घोषित करता है, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो 2025 में माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 2 मई को जारी किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए इस बार भी 8 मई को नतीजे जारी होंगे।

WBBSE Madhyamik Result Date Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट

WBBSE Madhyamik Result Date Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट

कैसे चेक करें पश्चिम बंगाल बोर्ड का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

End of Feed