University और Institute में क्या अंतर होता है? दोनों को एक समझने की न करें भूल

12वीं के बाद हायर एजुकेशन में कदम रखते ही छात्रों को 'University' और 'Institute' के नाम सुनने को मिलते हैं। लेकिन बहुत कम छात्रों को दोनों के बीच का अंतर पता होता है। आइए जानते हैं।

जब भी कोई छात्र स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तो उसके सामने दो तरह के शब्द बार-बार आते हैं— 'University' (विश्वविद्यालय) और 'Institute' जिसे हम संस्थान भी कहते हैं। अक्सर लोग इन दोनों के बीच फर्क नहीं कर पाते हैं और इसे एक ही समझ लेते हैं, लेकिन शैक्षणिक और प्रशासनिक रूप से इन दोनों में काफी बड़ा अंतर होता है, जिसे छात्रों के साथ उनके अभिभावकों के लिए समझना भी जरूरी है। अगर आप भी अपने करियर के लिए सही चुनाव करना चाहते हैं, तो आपके लिए यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट के इस बुनियादी फर्क को समझना बेहद जरूरी है।

University और Institute में क्या अंतर होता है
University और Institute में क्या अंतर होता है? (Photo - AI)

यूनिवर्सिटी क्या है?

यूनिवर्सिटी या विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र होता है। यह कई अलग-अलग कॉलेजों और विभागों (Departments) का एक समूह होता है। बता दें कि एक यूनिवर्सिटी का दायरा बहुत बड़ा होता है। एक ही छत के नीचे आपको आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे तमाम क्षेत्रों के कोर्सेज की शिक्षा प्रदान की जाती है। बता दें कि यूनिवर्सिटी में स्थित कॉलेजों द्वारा विभिन्न कोर्स की शिक्षा प्रदान की जाती है। लेकिन इसकी डिग्री और परीक्षा का आयोजन का अधिकार यूनिवर्सिटी का होता है।

End of Feed