Vishwakarma Puja School Holiday: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दियाहै।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश कैलेंडर जारी किया गया था। जारी कैलेंडर में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। ऐसे में आज राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कलों के लिए लागू होगा।
क्या विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल ?
क्या बिहार में बंद रहेंगे स्कूल
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के छात्र और पैरेंट्स भी अपडेट जानना चाहते हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार, बिहार राज्य में विश्वकर्मा पूजा का अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर अपडेट लेना बेहतर रहेगा।
विश्वकर्मा पूजा पर बंगाल में स्कूल बंद
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल के छात्रों को अवकाश मिलेगा। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार पश्चिम बंगाल के स्कूल 17 सितंबर को बंद रहेंगे।
क्या मध्य प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य के छात्र और पैरेंट्स भी अपडेट जानना चाहते हैं। एमपी सरकार द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार, बिहार राज्य में विश्वकर्मा पूजा का अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर अपडेट लेना बेहतर रहेगा।
दिल्ली के स्कूलों के लिए क्या है आदेश
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दिल्ली के स्कूलों के लिए क्या है अपडेट? दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली में विश्वकर्मा पूजा का अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर अपडेट लेना बेहतर रहेगा।
