Uttarakhand School Timings: उत्तराखंड में 1 मई से बदल जाएगा स्कूलों का टाइम, जानें कितने बजे से कब तक लगेंगी क्लासेज

Uttarakhand School Timings to Change from May 1st: उत्तराखंड में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 1 मई 2026 से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

Uttarakhand School Timings to Change from May 1st: उत्तराखंड में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि 1 मई 2026 से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। इससे बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और वे सुरक्षित तरीके से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

Uttarakhand School Timings (AI Image)

Uttarakhand School Timings (AI Image)

नए आदेश के अनुसार, अब उत्तराखंड के सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। पहले स्कूलों का समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक था, ऐसे में अब छात्रों को सुबह थोड़ा पहले पहुंचना होगा, लेकिन उनकी छुट्टी करीब 35 मिनट पहले हो जाएगी। इससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप में घर लौटने से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस फैसले का उद्देश्य खासतौर पर बच्चों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाना है।

End of Feed