UTET 2026 Answer Key Download: उत्तराखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE), रामनगर ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया गया था।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आंसर की जारी
इसमें दो पेपर होते हैं पेपर-1 (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8)। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार चारों सेट के प्रश्नपत्रों की आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आपत्ति का मिलेगा मौका
UBSE ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। अगर किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में गलती है, तो वह 15 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है।
आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवार को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके साथ ही जिस उत्तर को चुनौती दी जा रही है, उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज या प्रमाण भी देने होंगे।
UTET 2026 Answer Key Steps to Download
सबसे पहले UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर UTET 2026 Answer Key से जुड़े लिंक को खोलें। इसके बाद दिए गए अगले लिंक पर क्लिक करने पर प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र के सेट के अनुसार जवाबों का मिलान कर सकते हैं।
आगे क्या?
ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद विशेषज्ञों की टीम उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच करेगी। अगर किसी आपत्ति को सही पाया जाता है तो आंसर की में जरूरी बदलाव किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद UTET 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अभी से अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Board Exam टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? समझें Productive Hour Rule
