एजुकेशन

UPTET Registration Form 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, यहां जानें डॉक्यूमेंट्स लिस्ट और कैसे करें अप्लाई

UPTET Registration Form 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आज यानी 27 मार्च 2026 से आवेदन शुरू हो चुका है। यहां आवेदन के लिए 27 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPTET Registration Form 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

UPTET Registration Form 2026: यूपी में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPTET Registration 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आज यानी 27 मार्च 2026 से आवेदन शुरू हो (UPTET Registration Form 2026) चुका है। यहां आवेदन के लिए 27 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)–2026 में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गयी है। OTR पूर्ण करने के पश्चात ही अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें यूपी टीईटी की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां 27 मार्च 2026 से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है।

UPTET Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन

  • सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPTET Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UPTET Paper 1 And Paper 2 Application Fees: यूपी टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एप्लीकेशन फीस

यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं यदि आप दोनों पेपर के लिए आवेदन करते हैं तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

UPTET Paper 1 & Paper 2 Documents: ये दस्तावेज अनिवार्य

  1. 10वीं और 12वीं की मार्कशी
  2. ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  3. ट्रेनिंग क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  4. जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. हस्ताक्षर
  7. पहचान पत्र

यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article