एजुकेशन

UPTET 2026: 4 साल का लंबा इंतजार खत्म! कल से शुरू होगी यूपी टेट के लिए आवेदन प्रक्रिया, कितनी है एप्लीकेशन फीस

UPTET 2026: 4 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपीटेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार से उम्मीदवार upessc.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी टेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खुल जाएगी।

Image

कल से शुरू होगी यूपी टेट के लिए आवेदन प्रक्रिया

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में टीचर बनने के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट ( UPTET 2026) के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च को ही जारी कर दिया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कल यानी 27 मार्च से यूपी टेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह अब आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्हें बढ़े हुए आवेदन शुल्क और एलिजिबिलिटी में आए बदलावों के बारे में जानना आवश्यक है।

UPTET 2026 Registration: यूपी टेट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

यूपी टेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवार upessc.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पूरा एक महीने का समय दिया गया है। लेकिन उन्हें सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

PTET 2026 Exam Date: कब होगी यूपी टेट 2026 परीक्षा

जारी नोटिस के अनुसार, यूपी टेट 2026 की परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 30 जून तक जारी किए जाएंगे।

कैसे करें UPTET 2026 के लिए आवेदन?

  • यूपी टेट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए छात्र UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए UPTET 2026 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर के माध्यम से OTR प्रोसेस को पूरा करें।
  • अब, उम्मीदवार यूपीटेट 2026 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए लॉग इन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें और पेपर 1 और पेपर 2 का चुनाव करें।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लें।

क्या है यूपीटेट 2026 का आवेदन शुल्क

बता दें कि हाल ही में यूपी टेट 2026 के आवेदन शुल्क में भी वृद्धि हुई है। जहां पहले दो पेपर का आवेदन शुल्क 1200 रुपये था, वह अब 2000 रुपये पहुंच गया है। इसके अनुसार, जनरल, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 का शुल्क 1000 रुपये और 2 का शुल्क 1000 रुपये है। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 का शुल्क 500 और पेपर 2 का शुल्क भी 500 रुपये है। दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 का शुल्क 300 और पेपर 2 का शुल्क भी 300 रुपये है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article