UPTET 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों बीएड (BEd) और डीएलएड (DElEd) अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यह खबर यूपी टीईटी परीक्षा से संबंधित है। जी हां, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने UPTET 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित की जाएगी। जारी इस शॉर्ट नोटिस में आयोग ने आवेदन शुरू होने की तिथि के साथ विस्तृत नोटिफिकेशन की डेट भी साझा की है। इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार 5 दिन बाद शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं।
UPTET 2026 Notification Out (Photo - AI/Newsroom Verified)
UP TET 2026
UPTET 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
| विस्तृत नोटिफिकेशन पब्लिश डेट | 24 नवंबर 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 दिसंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 27 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा की संभावित तिथियां | 26 व 27 फरवरी 2027 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -एक क्लिक में देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल
OTR और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य बातें
UPTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को OTR पूरा करने के बाद ही आवेदन करना होगा। यूपी टीईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही upessc.up.gov.in से ओटीआर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा कर लें। ताकि आवेदन शुरू होने पर वह तुरंत अप्लाई कर सकें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -BPSC 71st CCE 2026 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी
आवेदन से पहले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी टिप्स
24 नवंबर को आवेदन विंडो खुलने से पहले अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी विवरण व्यवस्थित रखें, ताकि पंजीकरण के समय किसी तरह की तकनीकी या त्रुटि से बचा जा सके। यदि फॉर्म भरते समय कोई अनपेक्षित गलती हो जाए, तो 27 दिसंबर 2026 तक मिलने वाली संशोधन सुविधा का उपयोग समय रहते कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद सुधार का मौका मिलना कठिन होता है। नियमित अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
