एजुकेशन

UPSSSC Recruitment 2026 : यूपी में कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर निकली भर्ती, कब है लास्ट डेट

UPSSSC टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C रिक्रूटमेंट 2026 उन कैंडिडेट्स के लिए एक मेन्स एग्जाम है जिनके पास वैलिड UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड है और जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर या उससे जुड़े सब्जेक्ट्स जैसे हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग या 4 साल के होम साइंस/कम्युनिटी साइंस में बैचलर डिग्री है।

Image

UPSSSC Recruitment 2026

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभागमें टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने राज्य के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C / एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) की 2759 वैकेंसी के लिए UPSSSC AGTA रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन (Advt No. 06-Exam/2026) जारी किया है।

UPSSSC टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C रिक्रूटमेंट 2026 UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2026

यह UPSSSC टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C रिक्रूटमेंट 2026 उन कैंडिडेट्स के लिए एक मेन्स एग्जाम है जिनके पास वैलिड UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड है और जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर या उससे जुड़े सब्जेक्ट्स जैसे हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग या 4 साल के होम साइंस/कम्युनिटी साइंस में बैचलर डिग्री है।

एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार बताई गई तारीखों के अंदर upsssc.gov.in के जरिए UPSSSC AGTA ऑनलाइन फॉर्म 2026 जमा कर सकते हैं, और सिलेक्शन PET स्कोर, रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती ? UPSSSC Bharti 2026

इस ग्रुप सी की भर्ती के अंतर्गत 2759 खाली पदों को भरा जाना है। 22 मई से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की लास्ट डेट भी 11 जून तय की गई है। अगर किसी भी अभ्यर्थी को गलती सुधारनी हो या फिर फीस से संबंधित कोई परेशानी हो तो उसके लिए 18 जून तक का समय दिया गया है।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो एग्जाम में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। सही उत्तर के लिए एक नंबर दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर भी नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article