UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS यानी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से चेक कर सकते हैं। बता दें, आयोग ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए उनके मास्टर क्वेश्चन पेपर भी जारी किया है।
UPSSSC Lower PCS Exam 2026
UPSSSC के विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत Lower PCS मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया गया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इधर परीक्षा को समाप्त हुए 24 घंटे हुए कि आयोग ने Provisional Answer Key जारी की दी। फिलहाल, अभ्यर्थी जारी आंसर की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अंदाजा भी लगा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 Admit Card की तारीख बदली, अब आज नहीं इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
कब तक देख सकेंगे आंसर की
आयोग के नोटिस के मुताबिक, 23 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा की Provisional आंसर की 30 अगस्त 2026 तक देखी जा सकेगी।
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए UPSSSC Lower PCS Exam 2026 Provisional Answer Key Notice Download Link
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2587 पदों को भरा जाएगा। इनमें से General के 344, EWS के 62, OBC के 300, SC के 211 और ST 12 पदों को भरा जाएगा।
चलिए एक बार टाइमलाइन पर नजर डालते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने लिए 29 May 2026 को विंडो एक्टिव हुआ था। उम्मीदवार 25 June 2026 तक आवेदन कर सकते थे। इसी तारीख तक फीस जमा करने की भी तारीख थी। इसके बाद एग्जाम सिटी की डिटेल 14 अगस्त को आई, और 19 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को किया गया और अगले दिन यानी 24 अगस्त को अस्थाई आंसर की जारी कर दी गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB Exam Schedule 2026 हुआ जारी, 21 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें किस दिन कौन सी है परीक्षा
