UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों पर चयन के लिए यह मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार UPSSSC के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल ऐप तथा अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर प्राप्त लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026

UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 (Photo - AI)

कब होगी UPSSSC Excise Constable भर्ती की परीक्षा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 722 आबकारी सिपाही के पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया जा रहा है। परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 16 सितंबर को आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में किया जाएगा।

End of Feed