एजुकेशन

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: आयोग ने जारी की असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा की तारीख, यहां चेक करें नोटिस

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट अकाउंटेंट (जनरल) के 668 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट (स्पेशल) के 950 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1 पद और ऑडिटर के 209 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSSSC Admit Card 2025

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर अकाउंटेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Accountant Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1828 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट अकाउंटेंट (जनरल) के 668 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट (स्पेशल) के 950 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1 पद और ऑडिटर के 209 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article