एजुकेशन

Who is Preeti Sudan: प्रीति सूदन बनीं यूपीएससी की नई चेयरपर्सन, ई-सिगरेट पर बैन लगाकर आई थीं चर्चा में

UPSC New Chairman IAS Preeti Sudan: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। साल 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी की नई चेयरपर्सन चुनी गई हैं। बता दें कि ई-सिगरेट पर बैन लगाकर IAS प्रीति सूदन चर्चा में आई थीं।

Image

UPSC अध्यक्ष IAS प्रीति सूदन

Photo : Twitter

UPSC New Chairman IAS Preeti Sudan: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। साल 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी की नई चेयरपर्सन चुनी गई हैं। बता दें कि ई-सिगरेट पर बैन लगाकर प्रीति सूदन चर्चा में आई थीं। सूदन को यूपीएससी के अध्यक्ष महेश सोनी के अचानक इस्तीफे के बाद अध्यक्ष का पद (UPSC New Chairman) मिला है। बता दें कि महेश सोनी ने हाल ही में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Who is Preeti Sudan: कौन हैं प्रीति सूदन?

आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकारी प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 37 वर्षों का व्यापक अनुभव लेकर सूडान जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में रिटायर हुई थीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने COVID-19 महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूडान ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है और महिला एवं बाल विकास तथा रक्षा मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके राज्य-स्तरीय अनुभव में वित्त और योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि में भूमिकाएं शामिल हैं।

Economics में M.Phil हैं प्रीति सूदन

सरकार के लगभग सभी क्षेत्रों में 37 वर्षों तक काम करने का अनुभव है। प्रीति सूदन का नाम देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे IAS अधिकारियों में शामिल है। प्रीति सूदन ने इकोनॉमिक्स में M.Phil किया है। इसके अलावा उन्होंने लंदन के London School of Economics and Social Science LSE से सोशल साइंस में MSc की डिग्री ली है।

प्रीति सूदन ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य पेशेवरों पर विधान समेत कई राष्ट्रीय क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। इसके अलावा ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर उनके महत्वपूर्ण पहल की प्रशंसा होती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article