एजुकेशन

UPSC Mains Admit Card 2024: यूपीएससी मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card 2024 Date Time: यूपीएससी मेंस परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है। इन एडमिट कार्ड को upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। बता दें परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2024 से किया जाएगा।

Image

यूपीएससी मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी (image - canva)

UPSC Mains Admit Card 2024 Date Time: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी मेंस परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी कर ली है। यूपीएससी मेंस परीक्षा 2024 का आयोजन 20 सितंबर, 2024 से किया जाएगा। इसी सप्ताह इन एडमिट कार्ड को जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद इन प्रवेश पत्र को upsc.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

UPSC Mains Admit Card 2024 Expected Date

पिछले रुझानों के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड इस सप्ताह किसी भी दिन upsc.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

UPSC Mains Exam 2024 Schedule

यूपीएससी मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

UPSC Mains Admit Card 2024 How to Check

  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएंगे।
  • होमपेज पर, ‘ई-एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर जाएंगे।
  • UPSC Mains Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
  • दिए गए फील्ड में जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।

यूपीएससी मेंस परीक्षा का शिड्यूल

UPSC Mains Exam 2024 Schedule

यूपीएससी मेंस परीक्षा 2024 का शिड्यूल

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर करें चेक

UPSC एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर, जन्म तिथि, श्रेणी और अन्य व्यक्तिगत विवरण शामिल होंगे। इसमें परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र के साथ-साथ परीक्षा के दिन के निर्देश भी होंगे। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उन्हें एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध आईडी प्रूफ परीक्षा हॉल में ले जाना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article