एजुकेशन

यूपीएससी ने जारी किया IES/ISS परीक्षा का शेड्यूल, जानें कितनी हैं रिक्तियां

UPSC IES/ISS 2026 Schedule OUT: यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 44 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें भारतीय आर्थिक सेवा के लिए कुल 16 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के कुल 28 पद शामिल हैं।

Image

यूपीएससी ने जारी किया IES/ISS परीक्षा का शेड्यूल (Image - Freepik)

UPSC IES/ISS 2026 Schedule Released:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UPSC IES/ISS 2026 Application Form भरा था या इस (UPSC IES/ISS 2026) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब इस शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 44 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें भारतीय आर्थिक सेवा के लिए कुल 16 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के कुल 28 पद शामिल हैं। बता दें, यूपीएससी ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस एग्जाम (IES/ISS) 2026 के लिए 12 फरवरी को रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च, 2026 तक पंजीकरण कर सकते थे। विंडो बंद होने के बाद से उम्मीदवार शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे, जो कि आयोग ने जारी कर दिया है।

UPSC IES ISS 2026 Notification के जरिये कुल 44 सरकारी वैकेंसी को भरा जाएगा।

UPSC IES ISS 2026 Schedule कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • दाएं हिस्से में What’s New देखें
  • अब 'Examination Time Table: Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2026' पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा यहां 'Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2026' के सामने '(215.9 KB)' पर क्लिक करें।
  • अब आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकेंगे।

परीक्षा 19, 20 और 21 जून तीन दिन आयोजित की जाएगी। इन तीन दिनों तक अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होंगी। सुबह और दोपहर दोनों सत्र में पेपर होंगे, जिनमें कुछ वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) और कुछ वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) होंगे।

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

यूपीएससी की ओर से जल्द ही भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। लेकिन अभी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख नहीं आई है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article