UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Download Link: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ने भी इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, तो जानें कब है UPSC ESE Prelims Exam
यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया
एडमिट कार्ड 28 मई से 8 जून, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। यह भर्ती अभियान संगठन में 232 पदों को भरेगा।
UPSC ESE Prelims Exam Date 2025
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 8 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड के साथ प्रिंटआउट भी लेकर जाएं। जो उम्मीदवार आवंटित स्थल पर जांच के लिए अपना ई-एडमिट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता है, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए फोटो आईडी कार्ड भी साथ लाना होगा, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में अंकित है।
UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Download कैसे करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. UPSC Official Webisite upsc.gov.in पर जाएं।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Download करें।
यदि ई-एडमिट कार्ड में कोई विसंगति है, तो आयोग को तुरंत ईमेल (ईमेल आईडी usengg-upsc@nic.in पर) द्वारा सूचित किया जा सकता है ताकि निर्णय लिया जा सके।
पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर, 2024 को शुरू हुई थी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
