एजुकेशन

UPSC CSE Notification 2026: सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन हुआ स्थगित, देखें आधिकारिक नोटिस

UPSC CSE Notification 2026 Postponed: सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रशासनिक कारणों से 'सिविल सेवा परीक्षा' (CSE) के साथ 'भारतीय वन सेवा' (IFoS) परीक्षा 2026 का भी नोटिफिकेशन स्थगित किया है।

UPSC CSE and IFS Exam Notification 2026 Postponed

UPSC CSE and IFS Exam Notification 2026 Postponed

UPSC CSE Notification 2026 Postponed: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रशासनिक कारणों से सिविल सेवा परीक्षा 2026 और 'भारतीय वन सेवा' (IFoS) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि UPSC CSE देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, लाखों उम्मीदवार इन दोनों परीक्षा के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करते हैं। इन उम्मीदवारों को कुछ और दिन इंतजार करने की जरूरत है।

यूपीएससी ने अपने आधिकारिक साइट पर एक नोटिस जारी कर इस अपडेट के बारे में बताया है।

क्या है आधिकारिक नोटिस, UPSC CSE Notification 2026 in Hindi

“The Notification of Civil Services Examination, 2026 and Indian Forest Service Examination, 2026, scheduled to be notified on 14.01.2026, has now been postponed due to administrative reasons and the same will be notified in due course”

हिंदी अनुवाद: "सिविल सेवा परीक्षा, 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन, जो 14.01.2026 को जारी होने वाला था, अब प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया है और इसे सही समय पर जारी किया जाएगा।"

कब जारी होगा नोटिफिकेशन, UPSC CSE Notification 2026 Date

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि 'तय समय पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा' यानी साफ है कि अभी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। आप इससे संबंधित अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर विजिट करते रहें।

UPSC CSE Notification 2026 Website

आधिकारिक नोटिस यूपीएससी की साइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। बता दें, यूपीएससी द्वारा साल 2025 में जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को किया जाना है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article