एजुकेशन

फटाफट देखें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म कैसे भरें, ठप हुई वेबसाइट के बीच अंतिम दिन आज

UPSC CSE 2026 Registration Website Down: आज यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है। ऐसे में संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। आवेदन करने में लेट हुए उम्मीदवारों की चिंता अब बढ़ती जा रही है। जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन।

Image

फटाफट देखें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म कैसे भरें

UPSC CSE 2026 Registration Last Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि थी। CSE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का उम्मीदवारों का यह आखिरी मौका है, लेकिन इस बीच सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in इस समय काम नहीं कर रही है। आवेदन करने की कोशिश करने वाले उम्मीदवारों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। संभवतः आवेदकों की भारी संख्या के कारण ऐसा हो रहा है। यही कारण है की आयोग द्वारा समय-समय पर उम्मीदवारों अंतिम समय में आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया समय से पहले पूरा करने की सलाह दी गई थी।

UPSC CSE 2026 रजिस्ट्रेशन कब शुरू हुए थे

बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आयोग ने आवेदन 6 फरवरी 2026 से स्वीकार करने शुरू किए थे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 19 दिन का समय दिया था।

कितने रिक्तियों भरने के लिए होगी UPSC CSE 2026 परीक्षा

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन इस साल 922 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। आज, मंगलवार 24 फरवरी भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है।

UPSC CSE 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

फिलहाल साइट काम नहीं कर रही है, लेकिन उम्मीदवारों को समय-समय पर इसे रिफ्रेश करने की जरूरत है। जैसे ही साइट काम करने लगे आवेदक नीचे दिए गए चरणों के आधार पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  1. UPSC CSE 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए UPSC CSE 2026 Registration Link पर क्लिक करें।
  3. सामने खुली नई विंडो पर वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. OTR वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी की आवश्यक सारी जानकारी भरें।
  6. दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट करें।
  7. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को चेक करें।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  9. अब, आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
UPSC CSE 2026 Application Direct Link

UPSC CSE 2026 आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों समेत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। बता दें कि विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबी) को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article