UPSC CDS 2 Result 2025 : UPSC CDS 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSC CDS 2 का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। UPSC ने कुल 453 वैकेंसी की घोषणा की थी, जिसके लिए ऑफिशियल रिजल्ट PDF के अनुसार 302 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। UPSC CDS 2 रिजल्ट PDF में भारतीय सशस्त्र बलों की तीन शाखाओं - इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवी एकेडमी (INA), एयर फ़ोर्स एकेडमी (AFA), और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं। IMA के लिए कुल 190 उम्मीदवार, INA के लिए 85 और AFA के लिए 27 उम्मीदवार चुने गए हैं।
UPSC CDS 2 Final Result 2025 यूपीएससी सीडीएस फाइनल रिजल्ट
जिन उम्मीदवारों ने UPSC CDS 2 परीक्षा 2025 के SSB इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे अपना फाइनल रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां भी दिया गया है।
UPSC CDS 2 Result 2025 कैसे देखें? How to check UPSC CDS 2 Result
कैंडिडेट्स UPSC CDS 2 Result 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- www.upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'What's New' सेक्शन में, 'Final Result: Combined Defence Services Examination (II), 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- UPSC CDS 2 Result 2025 की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- आगे के रेफरेंस के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, और अपनी पहली पसंद सेना (IMA/ OTA) दी है, उन्हें भर्ती निदेशालय की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ऐसा करने से उन्हें SSB इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकेगी। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की कोई जरूरत नहीं।
