किन मांगो को लेकर धरने पर बैठे UPSC अभ्यर्थी, 82 सवाल एक ही कोचिंग नोट्स से मिले, NSUI का बड़ा दावा

एनएसयूआई ने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्र संगठन का आरोप है कि यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा के कई सवाल, पिछले आठ महीनों में एक खास कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा बांटे गए स्टडी मटीरियल से या तो हूबहू मिलते जुलते थे या सीधे वहीं से लिए गए थे।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने देश की सबसे मुश्किल में से एक यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्र संगठन का आरोप है कि UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 परीक्षा के कई सवाल, पिछले आठ महीनों में एक खास कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा बांटे गए स्टडी मटीरियल से या तो हूबहू मिलते जुलते थे या सीधे वहीं से लिए गए थे।

UPSC Prelims Exam 2026

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में 82 सवाल एक ही कोचिंग नोट्स से मिले, NSUI का बड़ा दावा

एनयूएसआई का आरोप है कि इस साल की प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे गए 100 में से 82 सवाल कोचिंग सेंटर अनंतम IAS (Anantam IAS) द्वारा पिछले सात महीनों में अपलोड किए गए स्टडी मटीरियल में मौजूद थे। इसी आधार पर छात्र संगठन ने सवाल उठाया है कि क्या UPSC का पेपर सेट करने वाले लोग कोचिंग माफिया के साथ मिले हुए हैं।

End of Feed