एजुकेशन

UPPSC Prelims Result 2025: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने जारी किया प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, ये रहा Direct Link

UPPSC Prelims Result 2025 Name List: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने ACF/RFO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए। परीक्षार्थी uppsc.up.nic.in पर से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को किया गया था।

Image

यूपीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी हो गया

UPPSC Prelims 2025 Result Name Wise: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने 1 दिसंबर की देर शाम ACF/RFO Prelims 2025 की घोषणा कर दी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPPSC Prelims Result 2025 Website uppsc.up.nic.in पर से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को किया था। परीक्षार्थी डायरेक्ट लिंक के लिए खबर देखें।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 11000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए स्टेट सिविल सर्विसेज रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज में जाने का रास्ता साफ हो गया।

कमीशन के मुताबिक, 20 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के लिए कुल 6,26,387 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन अप्लाई किया था। इनमें से 2,65,270 लोगों ने 12 अक्टूबर को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लिया था।

UPPSC Prelims 2025 Result Pdf कैसे देखें

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं
  • Latest-News के नीचे देखें
  • LIST OF PROVISIONALLY QUALIFIED CANDIDATES FOR MAINS EXAM IN ADVT. NO. A-1/E-1/2025, COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES AND ASSTT. CONSERVATOR OF FOREST/RANGE FOREST OFFICER (PRELIMS) EXAM 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट देखनें के लिए View Download पर क्लिक करें या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
UPPSC Prelims 2025 Result Pdf Download Link

UPPSC Prelims Result 2025 Name List PDF रूप में जारी की गई है, जहां आपको Name Wise अपना परिणाम देखना होगा

इस साल, वैकेंसी की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी, अब 920 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। रिवाइज्ड ब्रेकअप में PCS के 814 पोस्ट और असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (ACF) और रीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) के 106 पोस्ट शामिल हैं।

UPPSC सेक्रेटरी अशोक कुमार ने कहा कि 11,727 कैंडिडेट्स को UPPSC PCS Mains 2025 के लिए प्रोविजनली क्वालिफाई घोषित किया गया है। कमीशन सफल कैंडिडेट्स के लिए मेन्स एग्जाम शेड्यूल और ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में अलग से इंस्ट्रक्शन जारी करेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article