UPPSC PCS 2026: पीसीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 500 वैकेंसी, 25 जून से करें आवेदन, जानें किन पदों पर है मौका

UPPSC PCS 2026 Notification: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने uppsc.up.nic.in पर राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक परीक्षा UPPSC PCS 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिये 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPPSC PCS 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक परीक्षा UPPSC PCS 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए डिप्टी कलेक्टर, DSP, BDO समेत 500 से ज्यादा पदों पर चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो रही है और आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि 500 पदों की संख्या अनुमानित है। जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से पदों संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

UPPSC

UPPSC PCS 2026

चयनित उम्मीदवारों को 6वें वेतन आयोग के अनुसार 9,300-34,800 रुपये से लेकर 15,600-39,100 रुपये तक का पे स्केल मिलेगा। नायब तहसीलदार पद का ग्रेड पे 4,200 रुपये और अन्य प्रशासनिक पदों का ग्रेड पे 4,600 रुपये से 5,400 रुपये तक है।

End of Feed